रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के लिए आज का दिन काले दिन के तौर पर जाना जाता है। आज के ही दिन साल 1981 में ऑस्ट्रेलिय़ा और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एक सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रोलिया की तरफ से सबसे बेइमान गेंद फेंकी गई थी। इस गेंद को क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा धोखा कहा जाता है। तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल पर की 40 साल पहले आज ही क्रिकेट इतिहास में ‘खेल भावना की हत्या’ का सबसे बड़ा कलंक लगा था।
1 फरवरी 1981 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड सीरीज कप का तीसरा मैच खेला जा रहा था। इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने हर चाल चली, जब उसको पता चल गया मैच हांथ से निकल ही जायेगा, तब कप्तान ग्रेग चैपल और उनके भाई ट्रेवर चैपल ने मैदान पर ऐसी चाल चली कि क्रिकेट जगत ही शर्मसार हो गया। गेंदबाजी कर रहे गेंदबाज ने गेंद को अंडरऑर्म कर दी। इस गेंद का मतलब यह है कि गेंदबाज ने बल्लेबाज की दिशा में गेंद लुढ़का भर दी थी। जिससे बल्लेबाज भौचक्का रह गया।
गेंद फेंके जाने के बाद कमेंट्री कर रहे बड़े भाई इयान चैपल ने चिल्ला कर कहा कि “नहीं ग्रेग तुम ऐसा नहीं कर सकते…”
आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज में ज्यादा जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती। पहले दो मैचों में एक-एक जीत के साथ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बराबरी पर थीं। चैम्पियन बनने की राह आसान करने के लिए यह मैच जीतना दोनों टीमों के लिए अहम था।