1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL में 2008-2021 तक सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी, इस खिलाड़ी ने बदला आईपीएल का इतिहास

IPL में 2008-2021 तक सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी, इस खिलाड़ी ने बदला आईपीएल का इतिहास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL में 2008-2021 तक सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी, इस खिलाड़ी ने बदला आईपीएल का इतिहास

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल इस साल भी अपने रोमांचक अंदाज के लिए तैयार है। आपको बता दें कि आईपीएल दुनिया की इकलौकी ऐसी लीग है, रोमांच के साथ-साथ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा भी लुटाया जाता है। गुरुवार को हुए इस साल के ऑक्शन में भी खिलाड़ियो पर जमकर पैसा लुटाया गया। इस साल की निलामीं में पिछले 14 सीजन का रिकॉर्ड टूट गया। इस सीजन में सबसे मंहगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस रहे। मॉरिस को राजस्थान की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

आईये एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो 2008-2021 तक सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे..

2008 IPL का पहला सीजन:  एमएस धोनी

साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। चैन्नई की टीम ने उन्हें 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

2009 IPL दूसरा सीजन: एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन

साल 2009 में पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में 9.8 करोड़ की खरीद था। वहीं, इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी केविन पीटरसन थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 9.8 करोड़ रुपये में ही खरीदा था।

2010 IPL का तीसरी सीजन: शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड

साल 2010 में शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने भी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरॉन पोलार्ड के लिए 4.8 करोड़ की बोली लगाई थी। वह शुरुआत से ही मुंबई की टीम का हिस्सा हैं।

2011 IPL  का चौथा सीजन: गौतम गंभीर

साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था, हालांकि टीम जीत नहीं पाई थी।

2012 IPL का 5वां सीजन: रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा को 2011 में सीएसके ने 12.8 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान 19 मैचों में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए और 192 रन बनाए। सीएसके आईपीएल 2012 में उपविजेता रहा और जडेजा ने टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

2013 IPL का 6ठां सीजन: ग्लेन मैक्सवेल

2013 में मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल को ने 6.3 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस सीजन मैक्सवेल कुछ कमाल नहीं कर पाएं, बावजूद इसके मुंबई इंडियंस ने 2013 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।

2014 IPL 7 वां सीजन: युवराज सिंह

साल 2014 युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल में 14 करोड़ के सबसे ज्यादा प्राइस में खरीदा था। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में कुल 376 रन बनाए थे।

2015 IPL 8वां सीजन: युवराज सिंह

2014 के बाद 2015 में उनपर जमकर बोली लगी, लेकिन इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें सबसे ज्यादा 16 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

2016 IPL का 9वां सीजन:  शेन वॉटसन

2016 में  शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 9.5 करोड़ में खरीदा। बता दें कि इस सीजन वॉटसन खराब फॉर्म में थे और 16 मैचों में उन्होंने केवल 179 रन ही बनाए थे।

2017 IPL 10 वां सीजन: बेन स्टोक्स

साल 2017, 2018 में सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे। 2017 में बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। 2018 में उन्हे राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

2019 IPL 12 वां सीजन: जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती

साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल से पहले जयदेव उनादकट को रिलीज किया लेकिन नीलामी के दौरान उन्हें वापस खरीद लिया। उन्होंने 11 मैचों सिर्फ 10 विकेट अपने नाम किए। इस सीजन वरुण चक्रवर्ती जैसे नए खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन वह 1 मैच ही खेल पाए और सिर्फ 1 विकेट लिया।

2020 IPL 13वां सीजन: पैट कमिंस

साल 2020 में पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, उन्हें केकेआर ने 15.5 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए और 12 विकेट अपने नाम किए।

2021 IPL  14वां सीजन: क्रिस मॉरिस

इस साल आईपीएल ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा प्राइस पर खरीदा है। उन्होंने कमिंस और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस साल उनकी बेस प्राइस 75 लाख थी और उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...