1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत के लिए लकी है यह मैदान, इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच इसी मैदान पर

भारत के लिए लकी है यह मैदान, इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच इसी मैदान पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के लिए लकी है यह मैदान, इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच इसी मैदान पर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय और इंग्लैड के खिलाफ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो मैचों की अगुवाई चेन्नई का चेपक मैदान करेगा। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। आपको बता दें कि इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 5 टेस्ट मैच अपने नाम करने में सफल रही है। जबकि मेहमान इंग्लैंड को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा साल 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा है।

भारतीय टीम पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में इस मैदान पर टेस्ट मैच खेली थी। जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 75 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाकर विरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।

इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया था। जिसेमें मोइन अली ने 146 और जो रूट ने 88 रनों की पारी खेली थी। 477 रनों के जबाब में भारतीय टीम ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। भारत का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से नायर ने नाबाद 303, लोकेश राहुल ने 199 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी थी।

भारतीय टीम ने चेपक मैदान पर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह हारे हैं और 11 ड्रॉ रहा है। साल 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...