1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-20 का शहंशाह करेगा IPL डेब्यू, गेल-रसेल को भूलकर देखें इस खिलाड़ी के छक्के, रोहित शर्मा का बढ़ी चिंता

टी-20 का शहंशाह करेगा IPL डेब्यू, गेल-रसेल को भूलकर देखें इस खिलाड़ी के छक्के, रोहित शर्मा का बढ़ी चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-20 का शहंशाह करेगा IPL डेब्यू, गेल-रसेल को भूलकर देखें इस खिलाड़ी के छक्के, रोहित शर्मा का बढ़ी चिंता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा। पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम ने इस सीजन के शुरु होने से पहले ही नाम और जर्सी बदलकर मैदान में उतरी, इसके साथ ही टीम ने कई खिलाड़ी भी बदले थे, लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह है टीम का प्रदर्शन। वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम टीम पांच खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

पंजाब किंग्स टीम केएल राहुल की अगुवाई में इस सीजन में चार मुकाबलों में से तीन हार हार झाल चुकी है। ऐसे में टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज डेविड मलान आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। मलान की बात करें तो दुनिया भर के बल्‍लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज मलान अपनी तेजतर्रार तूफानी बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पंजाब किंग्‍स ने मलान को इसी सीजन से पहले हुई नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

मलान इस सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे। पंजाब किंग्‍स आईपीएल की उनकी पहली टीम है और अगर वे मुंबई के खिलाफ खेलते हैं तो ये आईपीएल में उनका पहला ही मैच होगा। मलान डेब्यू करते हैं तो पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी में और गहराई आ जायेगी। डेविड मलान निकोलस पूरन की जगह लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मलान इंग्‍लेंड के लिए 24 मैचों में 1003 रन बनाए हैं। मलान के औसत की बात करें तो 50.15 के शानदार औसत से रन बनाए। टी20 क्रिकेट में स्‍ट्राइक रेट का भी उतना ही महत्‍व होता है। मलान ने अंतरराष्‍ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान 108 चौके और 35 छक्‍के भी उनके बल्‍ले से निकले। आईपीएल के हिसाब से मलान एकदम परफेक्ट बल्लेबाज हैं। देखना होगा कि मलान अपनी टीम को कितना आगे ले जा सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...