1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020 रद्द होने से इन तीन खिलाड़ियों का हो सकता है भारी नुकसान

IPL 2020 रद्द होने से इन तीन खिलाड़ियों का हो सकता है भारी नुकसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020 रद्द होने से इन तीन खिलाड़ियों का हो सकता है भारी नुकसान

कोरोना वायरस के बढते हुए असर को देखते हुए अभी तक आईपीएल पर रोक लगी हुई है। बता दे, आईपीएल सीजन-13 का आगाज 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना के चलते इसको 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया, लेकिन अब तक यह तय नहीं हो पाया कि इस साल हो पाएगा या नहीं। वहीं इसको लेकर बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइचियों के बीच मंगलवार को बातचीत होनी है।

बताते चले अगर आईपीएल 2020 रद्द होता है तो आयोजकों से लेकर खिलाड़ियों तक को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट रद्द होने से बड़ी रकम गंवानी पड़ सकती है जो उनको आईपीएल के दौरान मिलने वाली थी।

बता दे, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15 करोड़ 50 लाख की भारी रकम के साथ टीम में शामिल किया था। अगर आईपीएल रद्द होता है तो कमिंस को इस कीमत से हाथ धोना पड़ सकता है।

इस लिस्ट में दूसरा नंबर आता है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का आरसीबी ने कोहली को इस साल 17 करोड़ में खरीदा है आईपीएल रद्द होने से कोहली को यह रकम गवांनी पड़ सकती है। तीसरे नंबर पर नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स ने माही को 15 करोड़ रुपए की राशि के साथ खरीदा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...