1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. RCB और CSK की जंग,विराट के वीरों से धोनी के धुरंधरों का मुकाबला, जानिए कब और कहां

RCB और CSK की जंग,विराट के वीरों से धोनी के धुरंधरों का मुकाबला, जानिए कब और कहां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RCB और CSK की जंग,विराट के वीरों से धोनी के धुरंधरों का मुकाबला, जानिए कब और कहां

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के 25वें मैच में टीम इंडिया के मौजूदा और पूर्व कप्तान की जंग देखने को मिलेगी। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शनिवार को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में RCB और CSK टकराएंगी।

IPL 2019 RCB vs CSK: Royal Challengers Bangalore manage to beat 'MS Dhoni' in last-ball thriller

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स छह मैच में दो जीत और चार हार के साथ छठे नंबर पर है तो कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पांच मैच में तीन जीत और दो हार के साथ पांचवें क्रम पर।

चेन्नई टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है जो कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर 10 रन से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई। अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 वर्ष के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है।

IPL 2018: 24th Match: RCB vs CSK - Chennai Super Kings Predicted XI

शेन वॉटसन के फॉर्म में लौटने और फाफ डुप्लेसिस के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई का मध्यक्रम चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान धोनी खुद उस फॉर्म में नहीं है जिसके लिए जाने जाते हैं। जाधव को बाहर करने पर ऋतुराज गायकवाड़ या एन. जगदीशन को उतारा जा सकता है, जिन्हें 2018 से कोई मौका नहीं मिला है।

चेन्नई के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने विकेट चटकाए। पीयूष चावला की जगह आये कर्ण शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिए। तेज गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, सैम करन और शार्दुल ठाकुर पर रहेगा।

आरसीबी टीम के कप्तान कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फार्म में नजर आए थे। युवा देवदत्त पडीक्कल ने सभी को प्रभावित किया है तो आरोन फिंच उनके साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे हैं।

Image

अनुभवी एबी डीविलियर्स ने भी अबतक अच्छा खेल दिखाया है। गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर किसी ने प्रभावित नहीं किया। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी महंगे साबित हुए। श्रीलंका के इसुरू उडाना के आने से गेंदबाजी को बल मिलेगा। अगर इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस फिट होकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो टीम को वो जरूरी संतुलन मिलेगा, जो अबतक गायब था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...