1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दुबई में होगा आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन

दुबई में होगा आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुबई में होगा आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन अब विदेश में होगा। जैसा की उम्मीद लगाई जा रही थी की आईसीसी जैसे ही टी 20 विश्व कप को रद्द करेगा बीसीसीआई आईपीएल का एलान आकर सकती है।

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात का एलान करते हुए कहा है कि बीसीसीआई ने दुबई में आईपीएल के आयोजन के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।

हालांकि आयोजन को लेकर बाकी बातों पर फैसला आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होगा। इस बैठक का आयोजन अगले 7 से 10 दिन के बीच हो सकता है।

ज्ञात हो, यह पहला मौका नहीं है जब यूएई में आईपीएल का आयोजन होगा। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी आईपीएल के शुरुआती मैच यूएई में खेले गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...