रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट मैचों में दर्शक दीर्घा एकदम सूना सा लगता है। क्या आप जामते हैं इसका कारण, यदि आप नहीं जानते तो जान लीजिए। दरअसल, कोविड-19 के तहत क्रिकेट मैचों में दर्शको पर पाबंदी लगी दी गई है। जिससे क्रिकेट मैच बिना दर्शको के ही खेला जा रहा है। आपको याद हो तो साल 2020 में खेला गया आईपीएल बिना दर्शकों के खेला गया था। अब भारत में कोरोना वैक्सीन आने के बाद BCCI 50 फीसदी दर्शकों की एंट्री के लिए सरकार से बातचीत कर रहा है।
BCCI को उम्मीद है कि दर्शकोंकी एंट्री को लिए सरकार की मुहर लग जायेगी। कोरोना के बीच ऐसाल पहली बार होगा जब दर्शकों के बीच मुकाबला खेला जायेगा। मंगलवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया। जिसमें कप्तान विराट कोहली, ईशांत शर्मा और हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है।
एक नजर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच पर:
पहला टेस्ट: 5 से 9 फरवरी, चेन्नई
दूसरा टेस्ट: 13 से 17 फरवरी, चेन्नई
तीसरा टेस्ट: 24 से 28 फरवरी, अहमदाबाद (मोटेरा में डे-नाइट)
चौथा टेस्ट: 4 से 8 मार्च, अहमदाबाद