रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: IPL 2021 की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को लेकर संतुलन बनाने में जुट गई हैं। आईपीएल के इस सीजन का ऑक्शन फरवरी में संभावित हो सकता है। आईपीएल के इस सीजन के ऑक्शन में सभी टीमें इन खिलाड़ीयों पर पैसा लुटा सकती हैं। आइये जानते हैं, उन खिलाड़ियो के बारे में…
क्रिस मॉरिस:
क्रिस मॉरिस की काबिलियत उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन है। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वो उतनी ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के इस सीजन से पहले ही अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। इसका कारण यह है कि मॉरिस का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मॉरिस के लिए फ्रेंचाइजीयों में टक्कर हो सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल: साल 2020 के आईपीएल के लिए ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ से उपर निलामीं करके खरीदा था। लेकिन मैक्सवेल पंजाब के विश्वास को जीत नहीं पाये। इस सीजन के लिए पंजाब की टीम ने उनको रिलीज कर दिया है। ऐसे में मैक्सवेल के टी-20 अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजीयों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
जेम्स नीशम:
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज जेम्स निशम आईपीएल में भले ही खासा प्रदर्शन नहीं कर पाये हो, लेकिन वो अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते है। उनके इसी प्रदर्शन को देखकर ऑक्शन में इस खिलाड़ी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है।
एस श्रीसंत:
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत साल 2013 में आईपीएल स्टॉप फिक्सिंग के आरोप में 7 साल का बैन झेलकर वापसी कर रहें हैं। श्रीसंत ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि आईपीएल की बात करें तो 40 मैचो में 44 विकेट अपने नाम करते हुए श्रीसंत ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल के ऑक्शन में उनका भी नाम आ सकता है।
स्टीव स्मिथ: राजस्थान के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को राजस्थान की टीम ने अपनी टीम से रिलीज कर दिय़ा है। पिछले सीजन में खेले गये आईपीएल के दौरान राजस्थान का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ का भी बल्ला खामोश रहा था। जिसके कारण राजस्थान की टीम ने उनको अपने टीम से रिलीज कर दिया है।