रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अंतिम मैच के चौथे दिन का खेल बारिस ने बिगाड़ दिया है। ब्रिसबेन में लगातार बारिस के कारण मैच दोबारा शुरु नहीं हो पाया, जिसके बाद अंपायरों ने जल्दी ही स्टंम्प का एलान कर दिया। 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।
UPDATE – Due to persistent rain, play has been abandoned on Day 4.#AUSvIND pic.twitter.com/Q6kOIOpgWY
— BCCI (@BCCI) January 18, 2021
भारतीय टीम को मंगलवार को पांचवे दिन सीरीज अपने नाम करने के लिए 324 रनों के विशाल लक्ष्य को पाना होगा। जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसको सीरीज अपने नाम करने के लिए 10 विकेट की दरकार है। मैच की स्थिति को देंखे तो अभी दोनो टीमें चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है।
The latest resumption time is 5.30pm (1:00pm IST) but rain continues to pour down. #AUSvsIND pic.twitter.com/4DwjZaxg9y
— BCCI (@BCCI) January 18, 2021
भारतीय टीम की रणनीति मंगलवार को मैच के आखिरी दिन मैच ड्रॉ कराने की रहेगी, 324 रनों के विशाल लक्ष्य को हांसिल करना चौथी पारी में टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। विकेट में दरारें भी आई होंगी जिससे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट से मदत मिलने की पूरी संभावना है। भारतीय बल्लेबाजों को रिवर्स स्विंग का भी सामना करना पड़ेगा। जिससे भारतीय टीम को संभल कर खेलने की दरकार होगी।