1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टीम इंडिया के बल्लेबाज रहाणे ने कोरोना से जंग में मदद के लिए 10 लाख रुपए दिए

टीम इंडिया के बल्लेबाज रहाणे ने कोरोना से जंग में मदद के लिए 10 लाख रुपए दिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीम इंडिया के बल्लेबाज रहाणे ने कोरोना से जंग में मदद के लिए 10 लाख रुपए दिए

भारत में लगातार तेजी से बढ रहें कोरोना वायरस को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर क्रिकेटर तक अब कोरोना के खिलाफ जंग के लिए मदद करने के लिए आगे बढकर आ रहें हैं। मास्टर ब्लास्चर सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के बाद अब भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी मदद के लिे सामने आए है। बताते चले रहाणे ने कोरोना से जंग में मदद के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए दान दिए है।

जिसके बाद रहाणे ने कहा है कि, इस मुश्किल भरे समय में यह मेरी छोटी सी मदद है, मैं इससे आगे भी अपने तरफ से जो बन पड़ेगा वो करता रहूंगा। सुरेश रैना ने 52 लाख, सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख, ईशान किशन ने 20 लाख और सौरभ तिवारी ने डेढ़ करोड़ रुपये की मदद राहत कोष में की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वैश्विक महामारी बन चुने खतरनाक कोरोना वायरस कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपए की मदद देने का फैसला किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...