1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टीईटी की अनिवार्यता वापसी को लेकर दिल्ली पहुंचे शिक्षक, संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को दिए ज्ञापन

टीईटी की अनिवार्यता वापसी को लेकर दिल्ली पहुंचे शिक्षक, संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को दिए ज्ञापन

दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी अनिवार्यता को वापस लेने तथा इस मामले में प्रदेश के प्रभावित शिक्षकों की स्थिति अन्य राज्यों से भिन्न होने को लेकर विस्तार से बात रखते हुए कई सांसदों के मुलाकात की।

By: Naredra 
Updated:
टीईटी की अनिवार्यता वापसी को लेकर दिल्ली पहुंचे शिक्षक, संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को दिए ज्ञापन

बड़वानी: जिले सहित प्रदेश के शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत दिलाने के लिए दिल्ली पहुंचे शिक्षक। इस दौरान ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में संसद भवन पहुंचे। जहां उन्होंने मंत्रियों और सांसदों के समक्ष टीईटी की अनिवार्यता से सेवारत शिक्षकों के सामने उपजे गंभीर मानवीय संकट से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपे।

इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी केस फाइल करेंगे। संगठन के प्रदेश सचिव हेमेंद्र मालवीय और प्रदेश मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने बताया कि दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी अनिवार्यता को वापस लेने तथा इस मामले में प्रदेश के प्रभावित शिक्षकों की स्थिति अन्य राज्यों से भिन्न होने को लेकर विस्तार से बात रखते हुए कई सांसदों के मुलाकात की और उन्हें इस मामले में ज्ञापन सौंपकर भी अवगत कराया गया।

आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री से शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा। साथ ही ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों के हित में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल कराई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डीके सिंगौर, महासचिव सुरेश यादव, हेमेंद्र मालवीय, कसर सिंह सोलंकी सहित अन्य साथ ही उपस्थित थे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...