1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. प्रधानमंत्री ने जोधपुरवासियों की दी 5 हजार करोड़ की सौगात, सीएम गहलौत पर जमकर कसे तंज

प्रधानमंत्री ने जोधपुरवासियों की दी 5 हजार करोड़ की सौगात, सीएम गहलौत पर जमकर कसे तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री गहलोत पर सरकारी कार्यक्रम में मौजूद न रहने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सरकारी कार्यक्रम से आ रहा हूं, लेकिन वहां मुख्यमंत्री ही गायब थे। क्योंकि उनको मोदी पर इतना भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उनको कहता हूं कि अब आप आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जोधपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पहले राजस्थान के जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर सरकारी कार्यक्रम में मौजूद न रहने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सरकारी कार्यक्रम से आ रहा हूं, लेकिन वहां मुख्यमंत्री ही गायब थे। क्योंकि उनको मोदी पर इतना भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उनको कहता हूं कि अब आप आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे। केंद्र सरकार राजस्थान के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लेकिन 5 साल में कांग्रेस के कुशासन ने दंगों, दलितों, महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया। क्या आपने राजस्थान को तबाह करने के लिए लूटने के लिए कांग्रेस को वोट दिया था।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है, लेकिन ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें इससे दुख हो रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को दुनियां की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना दिया है। अब हम तीसरे पायदान तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसान, जवानों और वैज्ञानिकों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब है। वन रैंक वन पेशन को लेकर इन्होंने लोगों को गुमराह किया। इन्हें पहले से पता था कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। मोदी ने गारंटी के साथ इस वादे को पूरा किया है। वन रैंक वन पेशन के जरिए एक लाख परिवारों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया, लेकिन उनकी जमीनें नीलाम कर दी गईं। राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों ने धोखा दिया है। कांग्रेस ने पांच साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी, जिसे 480 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। साथ ही जोधपुर आईआईटी देश को समर्पित किया। इस दौरान करीब 5 हजार करोड़ के स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और सड़क से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। PM मोदी राजस्थान की पहली नैरोगेज हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान PM ने कहा कि एयरपोर्ट शानदार बनाने का फैशन है, क्योंकि वहां बड़े-बड़े लोग जाते हैं। गरीब रेलवे स्टेशन जाता है, इसलिए मैं रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट से भी बढ़िया बना दूंगा। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी क्या है इसे मैं समझ सकता हूं। क्योंकि मैंने गरीबी को जिया है। गरीबी खत्म करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपका सपना ही हमारा संकल्प है। राजस्थान को मजबूत बनाना है, इसलिए भाजपा को लाना है। पीएम मोदी ने कहा कि जितना कमल खिलेगा, उतना राजस्थान भी खिलेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...