1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से बिहार में अपना समर्थन वापस ले लिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कार्यकारिणी की बैठक के बाद समर्थन वापसी का ऐलान किया है। इस बैठक में महागठबंधन से पार्टी का समर्थन वापस लेने पर सहमति बनी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी और वह खुद आज दिल्ली जाएंगे और दिल्‍ली में एनडीए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वहीं अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से बिहार में अपना समर्थन वापस ले लिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कार्यकारिणी की बैठक के बाद समर्थन वापसी का ऐलान किया है। इस बैठक में महागठबंधन से पार्टी का समर्थन वापस लेने पर सहमति बनी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी और वह खुद आज दिल्ली जाएंगे और दिल्‍ली में एनडीए के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही नई संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वो खुले मन से नए संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। सुमन ने कहा कि हमारे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं इसलिए किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी पार्टियों के नेताओं के साथ सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

बता दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी और संतोष मांझी की दिल्‍ली में बीजेपी के नेता अमित शाह से मुलाकात होनी है। जिसके लिए उन्‍हें अमित शाह का समय भी मिल गया है। जीतन राम मांझी और संतोष सुमन आज दिल्‍ली रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जीतन मांझी की अमित शाह से मंगलवार को मुलाकात हो सकती है। जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। जनता में संदेश देने के लिए उन्‍होंने पहले कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इसमें महागठबंधन से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। आज शाम पहले वो राज्‍यपाल के पास समर्थन वापसी का पत्र सौंपेंगे। इसके बाद दिल्ली जाकर एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...