शिवपुरी के अमोलपठा गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद हो गया। पिछले तीन दिनों में जिले के कई इलाकों में शराब दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़फोड़ और शराब की पेटियां बाहर निकालने की घटनाएं सामने आई हैं।
शिवपुरी के अमोलपठा गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद हो गया। पिछले तीन दिनों में जिले के कई इलाकों में शराब दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़फोड़ और शराब की पेटियां बाहर निकालने की घटनाएं सामने आई हैं।
टीकमगढ़ जिले के थर गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी टंकी उपयोग में नहीं आ रही है और गांव में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। प्रशासन मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत कर रहा है।
शाजापुर के वार्ड नंबर 9 में कचरा वाहन नहीं आने से नाराज महिलाओं ने आजाद चौक पर कचरा फेंककर नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शाजापुर जिले के मक्सी नगर में गंभीर जल संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खाली मटके लेकर नारेबाजी की और गेट पर मटके फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में तहसीलदार की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
बड़वानी में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नियमित भुगतान और एरियर जारी करने की मांग की, साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।