Wildlife Tourism News in Hindi

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए। सीहोर में 848 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सहित उज्जैन, इंदौर, खजुराहो, मांडू और वन्यजीव क्षेत्रों में होटल-रिसॉर्ट परियोजनाओं की तैयारी है। सरकार का फोकस पर्यटन अधोसंरचना, रोजगार, इको-टूरिज्म और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने पर है।

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

अक्टूबर से खुला पन्ना टाइगर रिजर्व, मंडला गेट पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत, जंगल सफारी की फिर हुई शुरुआत

मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व 1 अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मंडला और हिनौता गेट से जंगल सफारी की शुरुआत हुई। मंडला गेट पर अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए सत्र में पर्यटकों को बाघों के साथ तेंदुआ, भालू, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद है।

पन्ना में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- गौरव का क्षण

पन्ना में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- गौरव का क्षण

पन्ना के अकोला बफर गेट पर दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी के रूप में पहचान बनाने वाली ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया। जेके सीमेंट द्वारा लाखों रुपये की लागत से तैयार कराई गई प्रतिमा वत्सला की स्मृतियों और पन्ना की वन्यजीव विरासत को सहेजने के साथ पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगी।

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को मिलेगी नई पहचान, 200 हेक्टेयर में बनेगा विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को मिलेगी नई पहचान, 200 हेक्टेयर में बनेगा विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू

उज्जैन के नवलखी आरक्षित वन क्षेत्र में सिंहस्थ-2028 से पहले 200 हेक्टेयर में विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू विकसित किया जाएगा। यहां 300 से अधिक वन्यजीव प्रजातियां, ड्राइव-थ्रू सफारी, ग्रीन ओवरब्रिज और इलेक्ट्रिक सफारी जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन के साथ ईको-टूरिज्म को भी नई पहचान देगी।