भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सेवा दूत अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पदाधिकारियों से 1 से 25 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन मजबूत बनाने और पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
