Nalanda News in Hindi

नालंदा : दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में डांस को लेकर विवाद, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

नालंदा : दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में डांस को लेकर विवाद, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

बिहार के नालंदा जिले के चोरसुआ गांव में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में बार-बालाओं के डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम की अनुमति और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बीच राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

गरीबों को कब मिलेगा पक्का मकान? नालंदा के रहुई में PM आवास योजना की सूची पर उठे सवाल

गरीबों को कब मिलेगा पक्का मकान? नालंदा के रहुई में PM आवास योजना की सूची पर उठे सवाल

बिहार के नालंदा जिले के रहुई प्रखंड की पेशौर और उत्तरनावां पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। पेशौर में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से पात्र लोगों के नाम छूटने की शिकायत सामने आई। मुखिया के अनुसार, 600 से अधिक लोगों का सर्वे हुआ था, लेकिन सूची में 300 से ज्यादा नाम शामिल किए गए। बीडीओ ने प्रभावित ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन

नालंदा में मध्यस्थता अभियान 3.0 शुरू, 2250 लंबित मामलों के समाधान की तैयारी

नालंदा में मध्यस्थता अभियान 3.0 शुरू, 2250 लंबित मामलों के समाधान की तैयारी

नालंदा में न्यायालयों में लंबित मामलों के आपसी सहमति से समाधान के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 शुरू किया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए अभियान के तहत बिहारशरीफ और हिलसा न्यायालयों में करीब 2250 मामलों को चिन्हित किया गया है। पक्षकारों को नोटिस के जरिए जानकारी देकर कम समय और खर्च में मध्यस्थता से विवाद सुलझाने का अवसर दिया जाएगा।

नालंदा के ऐतिहासिक गणेशोत्सव पर प्रशासनिक पेंच, आयोजकों ने रखी अपनी मांग

नालंदा के ऐतिहासिक गणेशोत्सव पर प्रशासनिक पेंच, आयोजकों ने रखी अपनी मांग

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सोहसराय में 1932 से चली आ रही गणेश पूजा परंपरा के बीच इस बार सामान्य साउंड सिस्टम और भक्ति जागरण की अनुमति को लेकर आयोजकों की चिंता सामने आई है। आयोजक डीजे प्रतिबंध का पालन करते हुए नियमों के तहत लाउडस्पीकर और जागरण की अनुमति मांग रहे हैं। सदर एसडीओ ने आवेदन मिलने पर नियमानुसार अनुमति देने की बात कही है।

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

नालंदा के हिलसा उपकारा में SDO अमित कुमार पटेल ने बंदी दरबार लगाकर जेल में बंद बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 22 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नालंदा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बैंक लोन तक मामलों का होगा निपटारा

नालंदा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बैंक लोन तक मामलों का होगा निपटारा

नालंदा में 12 सितंबर को बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय और हिलसा सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक लोन, बिजली-पानी बिल, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस और अन्य सुलह योग्य मामलों का निपटारा कराया जाएगा। ट्रैफिक चालानों के लिए 7 सितंबर से डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में प्री-रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है।