Gorakhpur Weather Alert News in Hindi

गोरखपुर में चक्रवात का अलर्ट, तेज हवाओं-बारिश से निपटने को सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

गोरखपुर में चक्रवात का अलर्ट, तेज हवाओं-बारिश से निपटने को सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

गोरखपुर में संभावित चक्रवाती मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। जिला और तहसील स्तर के कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। किसानों की फसल सुरक्षा, जलभराव से निपटने और जर्जर मकानों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।