गोरखपुर के विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। कैम्पियरगंज के भारीवैसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही शिक्षा, सड़क, पेयजल और बाढ़ बचाव से जुड़ी 55 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
