गोरखपुर में सिंचाई विभाग ने बाढ़ 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में चार विभागीय खंडों के अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा की। कार्ययोजना में बंधों और रेगुलेटर्स की सुरक्षा, ड्रेनेज की सफाई तथा कटान प्रभावित आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
