भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद नीलबड़ से भाजपा नेता लीलाधर सिंह मारण ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने पार्टी हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की बात कही।

मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी करते हुए 106 नेताओं को सदस्य बनाया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य और विभिन्न संगठन पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नई टीम को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।