Bihar News in Hindi

जमुई में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी की कोर्ट में पेशी

जमुई में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी की कोर्ट में पेशी

जमुई के चर्चित छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पिछली पेशी के दौरान मारपीट की घटना को देखते हुए इस बार कोर्ट परिसर में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए।

बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, वामन मंदिर में की पूजा; ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान

बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, वामन मंदिर में की पूजा; ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान

23 सितंबर को बक्सर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बक्सर-भागलपुर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का नाम ‘विश्वामित्र पथ’ रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद किया, सोन नहर का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD बंद होने से मरीज परेशान

आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD बंद होने से मरीज परेशान

आरा सदर अस्पताल सहित भोजपुर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल से OPD सेवाएं प्रभावित हुईं। BHSA और IMA के राज्यव्यापी आह्वान पर हुए बहिष्कार के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी हुई, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं।

सासाराम सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया OPD का बहिष्कार, मरीज परेशान

सासाराम सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया OPD का बहिष्कार, मरीज परेशान

सासाराम सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) के आह्वान पर ओपीडी का बहिष्कार किया। सहरसा में डॉक्टर और पत्रकार के बीच विवाद के बाद चिकित्सक पर हुई कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया गया। हालांकि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहीं, जबकि ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान हुए।

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

कैमूर के चैनपुर क्षेत्र के बसावनपुर गांव में स्कूल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-319 जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के अलावा सड़क, नाली और गली की समस्याएं भी उठाईं। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से आवेदन लेकर जल्द विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बिहार में वित्तीय संकट की खबरों पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का जवाब, बोले- यह महज अफवाह

बिहार में वित्तीय संकट की खबरों पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का जवाब, बोले- यह महज अफवाह

बिहार में वित्तीय संकट की चर्चाओं के बीच योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इसे अफवाह बताते हुए राज्य में किसी भी तरह की वित्तीय समस्या से इनकार किया। डेहरी में उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ बैकलॉग जरूर है, लेकिन इसकी वजह तेज गति से हुए विकास कार्य और एक साथ शुरू की गई कई योजनाएं हैं।

मां की मेहनत और बेटियों के हौसले की मिसाल बनीं सुषमा, NET-JRF में हासिल की सफलता

मां की मेहनत और बेटियों के हौसले की मिसाल बनीं सुषमा, NET-JRF में हासिल की सफलता

जहानाबाद की सुषमा कुमारी ने दूसरे प्रयास में NET-JRF परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल की। पिता के निधन के बाद मां ने पांच बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाया। सुषमा अब प्रोफेसर बनने के साथ वैज्ञानिक बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं।

सासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, तीन तलाक कानून का किया उल्लेख

सासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, तीन तलाक कानून का किया उल्लेख

सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव बताया और पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

15 दिन से बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, हसनपुरा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

15 दिन से बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, हसनपुरा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आरा के हसनपुरा गांव में करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लगभग 200 घरों के लोग परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने हसनपुरा बाजार में टायर जलाकर आरा-अखगांव सड़क जाम की और बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

सासाराम के चेनारी स्थित प्रसिद्ध गुप्ता धाम की गुफा में कई जगह चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फिलहाल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के गुफा में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर परिसर के बाहर से दर्शन की अनुमति है। पानी कम होने के बाद गुफा में प्रवेश दोबारा शुरू किया जाएगा।

बिहार बाढ़ का जायजा लेने आज पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

बिहार बाढ़ का जायजा लेने आज पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों और किसानों की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे। वे दिघवारा, मनेर, हाजीपुर, मुंगेर और भागलपुर के प्रभावित इलाकों का हवाई व जमीनी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान किसानों से मुलाकात, फसल नुकसान का जायजा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

नवादा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं का हंगामा, मुख्य गेट पर भूख हड़ताल

नवादा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं का हंगामा, मुख्य गेट पर भूख हड़ताल

नवादा के सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने परिसर में DIET स्टाफ के लिए भवन निर्माण के विरोध में हंगामा करते हुए मुख्य गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्राओं का कहना है कि निर्माण से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिससे उनकी सुरक्षा प्रभावित होगी। छात्राओं ने निर्माण कार्य तत्काल रोकने और स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

गोपालगंज: किसान भवन खाली कराने का अल्टीमेटम

गोपालगंज: किसान भवन खाली कराने का अल्टीमेटम

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में स्थित किसान भवन पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे के मामले में प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा एक्शन लिया है। बीस सूत्री बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को मात्र 24 घंटे के भीतर भवन को हर हाल में कब्जा मुक्त कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है।

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब एक लाख क्यूसेक किया गया है। पानी का प्रवाह कम होने से डेहरी, दरिहट और नासरीगंज समेत तटीय इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज के विशम्भरपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएम समीर सौरभ ने निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।