Asha Workers Protest News in Hindi

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और अन्य मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पन्ना में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

पन्ना में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

पन्ना में आशा और आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं ने मानदेय, लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नियमित भुगतान, वेतन वृद्धि और सम्मानजनक मासिक मानदेय की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

बड़वानी में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बकाया भुगतान को लेकर नाराजगी

बड़वानी में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बकाया भुगतान को लेकर नाराजगी

बड़वानी में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने जल्द बकाया राशि जारी करने की मांग की और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।