भारतीय टेनिस महासंघ मे मंगलवार को भारत की टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया। बता दे, मनिका पिछले साल भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार की दौड़ थी।
इतना ही नहीं वह राष्ट्रमंडल खेलों के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी है, उन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी जब उन्होंने दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थे।
गोल्ड कोस्ट में खेले गए इन खेलों में ही 24 वर्षीय मनिका की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
वर्तमान में विश्व की 63वें नंबर की खिलाड़ी ने इसके पांच महीने बाद जकार्ता एशियाई खेलों में शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का कांस्य पदक जीता था। टीटीएफआई के महासचिव एमपी सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘हमारा मानना है कि वह इस सम्मान की हकदार है और इसलिए हमने दूसरी बार उसे नामित करने का फैसला किया।’