1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम का ऐलान, दिनेश कार्तिक होंगे कप्तान

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम का ऐलान, दिनेश कार्तिक होंगे कप्तान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम का ऐलान, दिनेश कार्तिक होंगे कप्तान

10 जनवरी से सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसी टी-20 टूर्नामेंट के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को तमिलनाडु क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि ऑलराउंडर विजय शंकर को उपकप्तान बनाया गया है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इसकी घोषणा बुधवार 23 दिसंबर को की है।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ की घोषणा के मुताबिक 20 खिलाडियों की टीम कुछ इस प्रकार है।

दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), विजय शंकर (उप-कप्तान), बी अपराजित, बी इंद्रजीत, एम शाहरुख खान, सी हरि निशांत, केबी अरुण कार्तिक, प्रदोष रंजन पॉल, एन जगदीसन, अश्विन क्रिस्ट, एम मोहम्मद, जी पेरियासामी, संदीप वारियर, जे कौशिक, आर सोनू यादव, मुरुगन अश्विन, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, एल सूर्यप्रकाश और आरएस जगन्नाथ सिनिवास।

हालांकि टीम में आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। यह टूर्नामेंट 31 जनवरी तक चलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...