नागारिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार विपक्षी दलों लगातार आरोप लगा रही है कि विपक्षी लोगों को नागरिकता कूनन और एनआरसी के बारे में गलत इनफॉर्मेंशन देकर गुमराह कर रही है। ऐसे में यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है।
स्वतंत्र देव सिंह ने अपने एक बयान में अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि, अखिलेश जी को पाकिस्तान जाना चाहिए और वहां पर एक महीने के लिए किसी मंदिर में पूजा अर्चना करनी चाहिए, जिसके बाद वह समझेंगे कि वहा पर हिंदुओं की क्या हालत होती है।
इसके आगे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश यादव को खुद नहीं पता है कि वह चाहते क्या हैं, नागरिगता कानून को लेकर उन्होंने कहा कि, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे में पढ़ना चाहिए।
बताते चलें कि आखिलेश यादव लगातार नागरिकात कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का विरोध कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस कानून को लेकर प्रदर्शन भी किया था। वहीं, हाल ही में मायावती ने भी विपक्षी पार्टियों से साथ साथ सपा पर भी तंज कसते हुए कहा था कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष राजनीति करने में लगी हुई है।