नई दिल्ली: केरल के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में अपने बल्लेबाजी से तूफान मचा दिया है। अजहरुद्दीन 37 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हो गये हैं। उनके इस कारनामें पर केरल क्रिकेट संघ ने सम्मानित करने का फैसला किया है। इस युवा बल्लेबाज ने नाबाद 137 रन बनाए थे। जिसके बाद केरल क्रिकेट संघ ने घोषणा किया, कि उन्हें 1,37,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। केरल क्रिकेट संघ के सचिव श्रीजीत वी नायर ने बताया, “केरल क्रिकेट के लिए यह शानदार पल है। हमने मोहम्मद अजहरुद्दीन के शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित करने का फैसला किया है और हम तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रति रन 1000 रुपये यानि कुल 1,37,000 रुपये देंगे।
Star of the night – Mohammed Azharuddeen – lit up the Wankhede Stadium with a 54-ball 137* that helped Kerala secure a clinical 8-wicket win over Mumbai.👏👏#KERvMUM #SyedMushtaqAliT20
Watch how all the action unfolded 🎥👇https://t.co/VWU9MHY0S6 pic.twitter.com/Zr7DgLCYlK
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 13, 2021
अजहरुद्दीन के पारी की बात करें तो उन्होने अपने पारी के दौरान 11 छक्के और 9 चौके लगा कर शानदार 137 रनों की पारी खेली थी। आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह केरल के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। भारतीय महिला टीम के पूर्व फील्डिंग कोच और सनराइजर्स हैदराबाद के फील्डिंग कोच ने बीजू जॉर्ज ने कहा कि “यह केसीए द्वारा लिया गया शानदार कदम है।
पिछले 18 टी-20 मैचों की बात करें तो अजहरुद्दीन की बल्ला खामोश ही था, इतना ही नहीं अजहरुद्दीन ने इन 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। जबकि 19वीं पारी में इस बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ शतक ठोक कर अपने कैरियर का पहला टी20 शतक भी जड़ दिया।
अजहरुद्दीन इस वक्त काफी विवादों का सामना कर रहें हैं। साल 2018 में अजहरुद्दीन और केरल के कप्तान सचिन बेबी के साथ मतभेद हो गए थे और उन्हें 3 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।