सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी बदौलत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई अंकतालिका में सबसे टॉप पर कायम है। मुंबई के अब 16 अंक हो गए हैं।
बैंगलोर ने मुंबई के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत का पूरा श्रेय बुमराह और सूर्यकुमार यादव को जाता है। जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ 14 रन देकर तीन विकेट झटके। सूर्यकुमार ने 43 गेंदो में नाबाद 79 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था। बैंगलोर के लिए पडिक्कल ने शानदार 74 रन की पारी खेली। पडिक्कल ने जोश फिलिप के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 71 रन की पार्टनरशिप की। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और कीरोन पोलार्ड ने को 1-1 विकेट मिला।
विराट और एबी डिविलियर्स कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे और विराट 9 व डिविलियर्स 15 रन बनाकर चलते बने। जैसे तैसे बैंगलोर का स्कोर 164 रनों तक पहुंचा और मुंबई को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया।