सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी बदौलत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई अंकतालिका में सबसे टॉप पर कायम है। मुंबई के अब 16 अंक हो गए हैं।
बैंगलोर ने मुंबई के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था जीत के बाद ‘ मैन ऑफ़ द मैच ‘ बने सूर्यकुमार यादव ने कहा – मैं मैच को फिनिश करना चाह रहा था। मैं देखना चाहता था कि मेरा गेम क्या है। मैच को फिनिश करके मैं काफी खुश हूं। चहल को ओवर कवर और स्टेन की बैक फुट पंच मेरे पसंदीदा थे। मैंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेल पर काम किया है।
सूर्यकुमार बोले कि मुझे पहले भी ऑन-साइड खेलना पसंद था। मैच खत्म होने से काफी खुशी हुई। टीम मैनेजमेंट और रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुझसे कहा कि आप में खेल को गहराई तक ले जाने के लिए पर्याप्त खेल है। मुझे खुशी है कि मैं यह कर पाया।
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने बैंगलोर के खिलाफ 43 गेंदो में नाबाद 79 रनों की पारी खेल मुंबई को अहम जीत दिलाई। सूर्य को इस मैच विनिंग पारी के लिए ‘ मैन ऑफ़ द मैच ‘ का अवार्ड भी दिया गया।