एक बार की IPL चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एक मैच खेलने के बाद यूएई में खेले जा रहे आइपीएल से बाहर हो गए थे।
लेकिन अब हैदराबाद की टीम को एक और बड़ा झटका भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के रूप में लगा है। भुवनेश्वर कुमार भी आइपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हिप इंजरी हुई थी। इसी चोट की वजह से उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए उस मैच में टीम को सीएसके के खिलाफ जीत मिली थी।
लेकिन भुवनेश्वर कुमार अपने कोटे का आखिरी ओवर नहीं फेंक सके थे। उन्होंने कोशिश की थी, लेकिन उनको चोट लगी थी और वे मैदान से बाहर चले गए थे। इसे तरह सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे के लिए ये बुरी खबर है।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आइपीएल 2020 के बाकी बचे मैचों को चोट की वजह से मिस करेंगे। सूत्र ने कहा है, “भुवनेश्वर कुमार इस साल टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
क्योंकि उन्हें कूल्हे की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है। निश्चित तौर पर यह एक बड़ा झटका कि वह गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व करते हैं और टीम के नेतृत्व समूह का एक अभिन्न अंग भी हैं।