भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाथ में फ्रैक्चर हो गया जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि अगर इशांत शर्मा फिट हैं तो भारतीय बोर्ड को उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज देना चाहिए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा – ” शमी की चोट भारत के लिए एक बड़ा झटका है। उनके अंदर विकेट लेने की पूरी क्षमता है। वो विपक्षी टीम को अपनी यॉर्कर्स और बाउंसर्स से चौंकाने का दम रखते हैं। अगर अब वो नहीं खेलते हैं ये भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ”
उन्होंने आगे कहा – ” इशांत शर्मा फ़िट हैं तो मेरा यही सुझाव है कि उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया भेज देना चाहिए। अगर वो दिन में 20 ओवर डाल सकते हैं तो मैनेजमेंट को उन्हें अगले दिन की फ्लाइट से ही ऑस्ट्रेलिया भेज देना चाहिए। ”
शमी का न खेलना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज जीत में शमी का अहम रोल था।
भारत बाकी बचे टेस्ट मैचों में विराट और शमी के बिना मैदान पर उतरेगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाईट टेस्ट में आठ विकेट से हारा था। भारत कि दूसरी पारी मात्र 36 रनों पर सिमट गई थी। जोकि अब तक का एक पारी में भारत का सबसे कम स्कोर है।