भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होने जा रही है। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में जगह मिलनी चाहिए।
आपको बता दें कि दूसरे अभ्यास मैच में ऋषभ पंत ने धमाकेदार शतक ठोका था। पंत ने 73 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे।
गावस्कर ने कहा है कि – ” चयन समिति के लिए यह काफी कठिन होगा क्योंकि ऋषभ ने चार साल पहले चारों टेस्ट खेले थे। उसने एक शतक भी बनाया था और विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने शतक जमाया है तो वह प्रबंधन की पसंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा – ” जिन पिचों पर गेंद टर्न लेती है, वहां सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की जरूरत होती है और ऐसे में साहा पहली पसंद होते, लेकिन यहां विकेटकीपर स्टंप के थोड़ा पीछे रह सकता है और उसके पास अधिक समय होगा तो ऋषभ सही पसंद होंगे। ”
शुभमन को लेकर गावस्कर बोले – ” भारतीय टॉप आर्डर अभी अस्थिर है। मयंक अग्रवाल एक सलामी बल्लेबाज है लेकिन उसके साथ कौन उतरेगा – शुभमन गिल या पृथ्वी शॉ। “