बड़वानीः सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के तहत DPI भोपाल द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) संबंधी आदेश से उत्पन्न स्थिति को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बड़वानी में सैकड़ों की संख्या में श्रीराम चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
अध्यापक संघ की ओर से बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में मध्यप्रदेश शासन की ओर शिक्षक पात्रता परीक्षा TET के संबंध रिव्यू पिटीशन दायर किए जाने के लिए मांग की और ज्ञापन सौंपकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं बताया गया कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की प्रतिभा पर सवाल उठाना गलत है।
शिक्षकों ने शासन से मांग की है कि TET परीक्षा को अनिवार्य करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट