1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल में स्टोक्स का दूसरा शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

आईपीएल में स्टोक्स का दूसरा शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल में स्टोक्स का दूसरा शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बेन स्टोक्स ने शानदार शतक के साथ फॉर्म में वापसी की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टोक्स ने 107 रन की नाबाद पारी खेली। आईपीएल में अपने दूसरे शतक के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बेन स्टोक्स आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। स्टोक्स के अलावा 16 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक-एक शतक लगाया है।

बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने दम पर ही राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी। स्टोक्स ने 60 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। तो वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।

बेन स्टोक्स ने अब तक आईपीएल में 40 मैच खेले हैं। जिसमें बेन स्टोक्स ने 25.82 के औसत से 852 रन बनाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...