1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. स्टीव स्मिथ ने की अश्विन की जमकर तारीफ, बोले अश्विन से सीखूंगा

स्टीव स्मिथ ने की अश्विन की जमकर तारीफ, बोले अश्विन से सीखूंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्टीव स्मिथ ने की अश्विन की जमकर तारीफ, बोले अश्विन से सीखूंगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाईट टेस्ट में भले ही भारत हार गया हो लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविचंद्रन अश्विन की काफी तारीफ की है।

स्मिथ ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि – ” उन्होंने काफी इमानदारी के साथ गेंदबाजी करते हुए बेहतर गेंद की थी। शुरुआती दो गेंद बेहतर तरीके से स्पिन हुई वहीं जिस गेंद पर मैंने सिर्फ बल्ले को घुमाया वह स्पिन नहीं हुई। दुर्भाग्य से कभी-कभी ऐसा होता है। अश्विन की गेंदबाजी काफी बेहतर थी। ”

उन्होंने आगे कहा – “ऑस्ट्रेलिया में खेलना और भारत में खेलना थोड़ा अलग है। ऑस्ट्रेलिया में गेंद उतनी स्पिन नहीं होती जितनी भारत में घूमती है। वह एक अच्छा गेंदबाज है। उसने अभी बहुत क्रिकेट खेला है। वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी है। मुझे पता है कि दूसरे दिन के खेल में वह मुझसे बेहतर हो गया था। उम्मीद है कि मैं उनसे कुछ सीखूंगा और आगे बढूंगा और अगले गेम में उससे थोड़ा बेहतर खेलूंगा। ”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने स्टीव स्मिथ को 1 रन पर आउट कर दिया था। इसी पारी में अश्विन ने चार विकेट लिए थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे टेस्ट में आमने सामने होंगे। यह मैच 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे से शुरू होगा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज जो बर्न्‍स इस टेस्ट में खेलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...