1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने दी आगमी चुनाव की जानकारी

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने दी आगमी चुनाव की जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने दी आगमी चुनाव की जानकारी

काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए 19 जिलों व नगर की 353 इकाइयों में जल्द चुनाव के बारे में जानकारी दी गई। जिसके लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में भारतीय बाजार की स्थिति अच्छी नहीं है। 100 प्रतिशत एफडीआई लागू किए जाने के बाद भी ग्रामीण परिवेश के बाजार की व्यवस्था लड़खड़ा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन बिजनेस से छोटे व्यापारियों के मुंह का निवाला भी छीना जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही प्रदेश सरकार से प्रतिनिधिमंडल मिलकर व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में विचार किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपने पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए व्यापारियों को दबाने का काम करते हैं। उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जितने प्रदेश के व्यापारी ईमानदार हैं लेकिन अधिकारी इमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही नवीन वर्मा ने यह भी कहा कि यदि कोई भी व्यापारी गलत काम करेगा तो व्यापार मंडल का कोई भी पदाधिकारी उसका साथ नहीं देगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...