1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर पहुंचे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान, सिंधिया से मुलाकात पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

ग्वालियर पहुंचे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान, सिंधिया से मुलाकात पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

जयभान सिंह पवैया ने आलोचना करने वालों को ‘बौद्धिक दरिद्र’ बताते हुए कहा कि सिंधिया उनके घर और गांव भी आ चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चाय पर मुलाकात हो जाए, तो क्या “पहाड़ टूट पड़ता है?”

By: Naredra 
Updated:
ग्वालियर पहुंचे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान, सिंधिया से मुलाकात पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब

ग्वालियरः पदभार ग्रहण करने के बाद जयभान सिंह पवैया पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुई मुलाकात पर पवैया ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक और सौजन्य भेंट थी। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर अनावश्यक चिंता जताई गई।

पवैया ने कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ ठाकरे के संस्कारों में पले-बढ़े हैं और जब कोई व्यक्ति संवैधानिक पद पर होता है, तो इस तरह की मुलाकातें सामान्य और अपेक्षित होती हैं।

पवैया ने आलोचना करने वालों को ‘बौद्धिक दरिद्र’ बताते हुए कहा कि सिंधिया उनके घर और गांव भी आ चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चाय पर मुलाकात हो जाए, तो क्या “पहाड़ टूट पड़ता है?”

इसके साथ ही पवैया ने भाजपा को एकजुट बताते हुए कहा कि वे सभी भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘गिरोहों की पार्टी’ नहीं है और संगठन को मिलकर मजबूत किया जाएगा।

ग्वालियर से संवाददाता अरविंद सिंह पवैया की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...