लगातार बढ़ रहें कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने लॉकडाउन 4.0 का एलान कर दिया है। बता दे, यह लॉकडाउन पिछले 54 दिन से चल रहा है। वहीं इसी बीच खेल जगत के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दे, गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खेल परिसर और क्रिकेट स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन दर्शकों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी।
जिसके बाद से अब खिलाड़ियों के अभ्यास करने का रास्ता भी साफ हो गया है। मतलब साफ है कि देश में खेल प्रतियोगिताएं तो शुरू हो सकती है, लेकिन बिना दर्शकों के। लॉकडाउन 4.0 में यह रियायत खेल फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि टीवी में घर बैठे तो वो खेल का आनंद ले ही सकते हैं।
बता दे, भारत में फिलहाल होने वाला एकमात्र बड़ा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग है, जो लॉकडाउन की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन 17 मार्च को घोषित हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में कई छूट के बावजूद आईपीएल के हाल फिलहाल खाली स्टेडियमों में शुरू होने की संभावना भी नहीं है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियां अब भी पहले की तरह लागू हैं।