1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहले दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 340 रन बनाए, चांदीमल शतक से चूके

पहले दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 340 रन बनाए, चांदीमल शतक से चूके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहले दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 340 रन बनाए, चांदीमल शतक से चूके

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली है। साउथ अफ्रीकी टीम पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में खेलने उतरी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले दिन के खेल में 6 विकेट गंवाकर 340 रन का स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल खत्म होने के समय दासुन शनाका 25 जबकि कसुन रजिता 7 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे।

श्रीलंका की टीम ने एक समय पर 54 रनों पर ही तीन विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद दिनेश चांदीमल (85) और धनंजय डिसिल्वा (79) ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 154 रनों की अहम साझेदारी हुई। 79 रन बनाने के बाद डिसिल्वा रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए, जिसके बाद यह जोड़ी टूट गई।

हालांकि, चांदीमल ने इसके बाद निरोशन डिकवेला (49) के साथ भी 99 रनों की साझेदारी की लेकिन शतक से 15 रन पहले वह आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक दासुन शनाका (25) और कासुन रजिता (07) क्रीज पर जमे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए विआन मल्डर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...