1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. श्रीलंका कर सकता है आईपीएल 2020 की मेजबानी

श्रीलंका कर सकता है आईपीएल 2020 की मेजबानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्रीलंका कर सकता है आईपीएल 2020 की मेजबानी

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन-13 को अनिश्चित समय के लिए रद्द कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन का इच्छुक है। इस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने कहा कि, अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रही दुनिया में इस तरह के प्रस्ताव पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

वहीं इससे पहले गुरुवार को एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा था कि, श्रीलंका इस टूर्नामेंट का आयोजन अपने देश में करने के लिए तैयार है, जहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत कम है और भारत की तुलना में वहां चीजें जल्द सामान्य होने की संभावना है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, जब दुनिया में सब कुछ ठप्प पड़ा है तब बीसीसीआई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।’ श्रीलंका में अभी कोविड-19 के 200 मामले हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या 13,000 को पार कर चुकी है। भारत में 450 के करीब मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...