1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. SRH vs MI : हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया, रोहित की वापसी

SRH vs MI : हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया, रोहित की वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SRH vs MI : हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया, रोहित की वापसी

आईपीएल के आखिरी लीग मैच में मुंबई और हैदराबाद के बीच टक्कर है। एक तरफ मुंबई टॉप पर कायम है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी तरफ हैदराबाद के लिए हर हाल में जीतना जरूरी है अगर उन्हें प्लेऑफ में जाना है तो। मुंबई के लिए अच्छी खबर ये है कि कप्तान रोहित शर्मा फिट हो चुके हैं और आज का मैच खेल रहे हैं।

आईपीएल के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इन दोनों टीमों के बीच बीते 4 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के हाथों 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, इशान किशन, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी।

आपको बता दें कि तीन टीमें (मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर) प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अगर आज का मुकाबला हैदराबाद जीतती है तो वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी। अगर हैदराबाद हारती है तो कोलकाता प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...