1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. SRH vs KXIP : रोमांचक मुकाबले में पंजाब जीती, लेकिन पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे, पढ़िए

SRH vs KXIP : रोमांचक मुकाबले में पंजाब जीती, लेकिन पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SRH vs KXIP : रोमांचक मुकाबले में पंजाब जीती, लेकिन पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे, पढ़िए

कल का दूसरा मुकाबला हैदराबाद और पंजाब के बीच हुआ। मैच कम रनों का भले ही था पर मैच बेहद मज़ेदार रहा। अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस मुकाबले में एक अजीब से चीज़ देखने को मिली वो यह थी कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान मे खेलने के लिए उतरे। दरअसल 22 अक्टूबर को पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता का निधन हो गया। उन्हीं के सम्मान में एकजुटता दिखाते हुए टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी।

मैच का हाल चाल देखा जाए तो, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर के फैसले को सनराइजर्स के गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। पंजाब के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पंजाब के लिए कप्तान के एल राहुल (27), मनदीप सिंह (17) और क्रिस गेल (20) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन ठोस पारियां नहीं खेल सके।

हैदराबाद के गेंदबाज़ों की बात करें तो होल्डर ने 27 रन देकर और राशिद ने 14 रन देकर दो-दो विकेट लिए। वहीं संदीप शर्मा ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

हैदराबाद की टीम को जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने तूफानी शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 56 रन जोड़े। लेकिन जैसे ही वार्नर आउट हुए उसके एक के बाद एक करके पूरी टीम 114 रनों पर आल आउट हो गई और पंजाब ने ये मुकाबला 12 रनों से अपने नाम किया।

पंजाब की गेंदबाज़ी को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है। क्रिस जॉर्डन ने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...