1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: लगातार मैच हार रही SRH ने वार्नर से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी के कंधो पर टीम की कमान

IPL 2021: लगातार मैच हार रही SRH ने वार्नर से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी के कंधो पर टीम की कमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: लगातार मैच हार रही SRH ने वार्नर से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी के कंधो पर टीम की कमान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का रोमांच लीग के साथ बढ़ता ही जा रहा है, लगभग आधी मैच खेला जा चुका है। इस दौरान SRH की टीम ने बड़ा बदलाव कर दिया। लीग के 27 मैच खेले जाने के बाद SRH की टीम ने कप्तान ही बदल दिया है। लगातार हार का सामना कर रही हैदराबाद ने डेविड वार्नर से कप्तानी छीन ली। टीम ने वार्नर की जगह केन विलियम्मसन को नया कप्तान बनाया है। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने एक प्रेस-रिलीज के माध्यम से दी।

आपको बता दें कि इस साल खेले जा रहे आईपीएल लीन में सनरायजर्स हैदराबाद ने सबसे खराब शुरुवात की है, अबतक खेले गए 7 मैचों में से 6 हार के साथ अंकतालिका में अंतिम पायदान पर हैं। अब विलियम्सन के कन्धों पर बड़ी चुनौती होगी, लगातार हार टीम को जीत दिलानें का भी दबाव उनपर होगा, अब देखना यह दिलचस्प होगा कि केन विलियम्सन फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर कितनें खरा उतरते हैं।

इसी तरह से पिछले सीजन में आईपीएल के 13 में कोलकाता नाईटराइडर्स ने भी यही चला था, जब दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाकर इयोन मॉर्गन को नया कप्तान बनाया था।

केन विलियम्सन की बात करें तो उनके पास कप्तानी का खासा अनुभव है। उन्होने अपनी कप्तानी का लोहा भी मनवाया हैं, न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान विलियम्सन ने साल 2019 में अपनी टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था, दो बार सुपर ओवर भी टाई होनें के बाद इंगलैड को विजेता घोषित किया गया, क्योंकि इंग्लैंड ने पारी में न्यूजीलैंड से ज्यादा चौके लगाए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...