1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सात साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार श्रीसंत, इस टीम से करेंगे वापसी

सात साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार श्रीसंत, इस टीम से करेंगे वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सात साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार श्रीसंत, इस टीम से करेंगे वापसी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए केरल की सम्भावित टीम में चुना गया है। देखने वाली बात यह है कि श्रीसंत को 15 सदस्यीय अंतिम टीम में चुना जाता है या नहीं।

श्रीसंत सात साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार किसी टीम में आधिकारिक तौर पर चुने गए हैं।

आपको बता दें कि श्रीसंत पर अगस्त 2013 में आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी का आरोप साबित होने के बाद बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए इन आरोपों से मुक्त कर दिया।

श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। श्रीसंत 2008 में टी-20 विश्व कप और 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...