1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. युसूफ पठान मना रहे 39वां जन्मदिन, ना घर था और ना ही शौचालय, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें..

युसूफ पठान मना रहे 39वां जन्मदिन, ना घर था और ना ही शौचालय, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें..

Yusuf Pathan celebrating 39th birthday, had neither home nor toilet, know unheard things related to him..पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान 17 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। 2001-02 में क्रिकेट टीम के लिए किया था डेब्यू।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान 17 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वडोदरा के गरीब परिवार में जन्में इस खिलाड़ी ने अपने खेल से दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवाया। 2001-02 में क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। वह दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

युसूफ पठान का जन्म 17 नवंबर साल 1982 में गुजरात स्थित वडोदरा शहर में हुआ था। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है। उनके पास ना घर था और ना ही शौचालय। उनके पिता महमूद खान मस्जिद में रहा करते थे। यहीं दोनों भाई क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करते थे। यूसुफ पठान ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेलकर की थी। वीरेंद्र सहवाग चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इस मैच में 8 गेंद पर 15 रन बनाए थे। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

यूसुफ ने देश के लिए कुल 22 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। जिसमें उनके बल्ले से 236 रन निकले। इसके अलावा उनके नाम 57 वनडे में 810 और 174 आईपीएल मैचों में 3204 रन हैं। उन्होंने भारत के लिए 2007 और 2011 वर्ल्डकप में भी भाग लिया था और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिजियोथेरेपी के दौरान ही हुई, जब 2011 में यूसुफ फिजियोथेरेपिस्ट आफरीन के पास अपने फिटनेस चैकअप के लिए गए। आफरीन उन दिनों वडोदरा में प्रैक्टिस करती थीं। यूसुफ जब आफरीन से मिले तो उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया। आफरीन को भी यूसुफ भा गए। एक साल के अफेयर के बाद, दोनों ने मार्च 2012 में सगाई कर ली। इसके बाद 27 मार्च 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

यूसुफ पठान के रिकॉर्ड्स

  • 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक (37 गेंदों में) बनाया, उनसे ऊपर 30 गेंदों में शतक के साथ क्रिस गेल हैं।
  • रणजी ट्रॉफी में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंदों में) उनसे ऊपर बंधदीप सिंह हैं जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया
  • उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (15 गेंदों में) का रिकॉर्ड बनाया।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...