1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में हुए शामिल

पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में हुए शामिल

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में तीन शानदार अर्धशतक जमाने के बाद मुंबई की रणजी टीम में शामिल कर लिया गया है और मंगलवार को जारी हुई 15 खिलाड़ियों कि लिस्ट में टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में 8 महीन के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है और उन्होंने सैयद मुश्तार अली ट्राफी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में तो शामिल हुए हैं लेकिन उनकी टीम का पहला मुकाबला बड़ौदा की टीम के साथ होगा।

मंगलवार को हुए रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मिलिंद रागे की अध्यक्षता में एड होक सलेक्शन पैनल ने सोमवार को टीम का चयन किया था। 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो विकेटकीपर अदित्य तरे को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताते चले कि, पृथ्वी शॉ पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद 8 महीने के प्रतिबंध लगाया गया था और नवंबर में उनपर प्रतिबंध खत्म हुआ है। जिसके बाद उन्हें मुश्ताक अली ट्राफी में खेलने का मौका दिया गया था। 22 फरवरी 2019 को इंदौर में हुए एक मैच के बाद पृथ्वी शॉ का यूरिन सैम्पल लिया गया था जिसमें प्रतिबंधिक दवाई दर्बुटेलाइन पाई गई थी जो आम तौर पर सर्दी खांशी की दवाओं में ड्रग पाया जाता है। हालांकि डोप फंसने के पृथ्वी शॉ ने सफाई भी दी थी जिससे बीसीसीआई से संतुष्ट थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...