1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. MS धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जीवा का गिराट बजाते वीडियो

MS धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जीवा का गिराट बजाते वीडियो

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ विंटर वेकेशन का लुत्फ उठाने पहाड़ो में पहुंचे हुए है। एमएस धोनी ने इस दौरान अपनी और जीवा की मस्ती भरी वीडियों शेयर किया है। पहाड़ों में बर्फबारी का लुत्फ उठाते इंस्टाग्राम पर वीडियो में दिखा जा सकता है।

एमएस धोनी ने अपने वेकेशन की विडियो शेयर करते हुए नन्ही जीवा के सिंगिंग और गिटार प्लेइंग टैंलेट से रुबरु करवाया है। होटल रुम में जीवा गिटार बजाते हुए एक प्यारा सा अंग्रेजी गाना गुनगुना रही है। इस वीडियो में नन्ही जीवा “लैंड ऑफ हारमनी”सॉन्ग गुनगुना रही है।

https://www.instagram.com/p/B68LjUXlg47/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अपने इंस्टाग्राम वीडियो को पोस्ट करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया है,कि बर्फ उसका (जीवा) बेस्ट लेकर आई है। धोनी द्वारा शेयर वीडियो को फैन्स को पंसद आ रहा है। फैन्स जीवा के इस प्यारे से सॉन्ग को खूब इंजॉय कर रहे है।   

इससे पहले जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी ने अपने और जीवा का स्नोमैन वाला विडियो भी पोस्ट किया था, जो फैन्स ने खूब पसंद किया था। उस विडियो में धोनी और जीवा मिलकर स्नोमैन बना रहे थे। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये हंसनी पहाड़ी वादियां आखिर है कहां की। क्योंकि इन तस्वीरों और विडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है।

एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे है। इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी खूब अटकलें लगी गई । लेकिन अभी तक सभी अटकलें गलत ही साबित ही हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...