साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर डेन पीट ने अमेरिका की तरफ से खेलने के लिए अपने करियर के साथ-साथ अपने देश को भी छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि, मेरा सपना अमेरिका को विश्वकप में खेलते देखना है। बता दे, साउथ अफ्रीका की तरफ से 9 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले स्पिन गेदबाज डेन पीट अगले कुछ महीने बाद अमेरिका जाने वाले है, जहां उनको माइनर लीग टी-20 टूर्नामेंट खेलना है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, अमेरिका को पिछले साल ही वन-डे टीम का दर्जा मिला है। मैने सुबह करार किया, लेकिन कोई नहीं जानता कि मैं कब वहां जा सकूंगा। आर्थिक और जीवनशैली से जुड़े कारणों से मैं इस पेशकश को मना नहीं कर सका, लेकिन यह कठिन फैसला था।
उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम में निकट भविष्य में उनके लिए जगह दिख नहीं रही है और यह भी उनके फैसले की एक वजह थी।