शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महीनों से रास्ता जाम किया हुआ है और कोई भी उन करोड़ों लोगों की परेशानी समझने को तैयार नहीं है जिनको उनके इस प्रदर्शन से दिक्क्त हो रही है।
वही अब शाहीन बाग़ में गोली कांड भी हो गया है, कपिल गुर्जर नाम के व्यक्ति ने गोली चलायी है जिसे लेकर देश में रोष है वही अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।